ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संजय त्रिपाठी के कांप्लेक्स पर चला ‘मामा का बुलडोजर’

मध्य प्रदेश (मानवीय सोच)  दुष्कर्म के आरोपी बाबा सीताराम की मदद करने के आरोप में जेल गए अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी के निर्माणधीन कांप्लेक्स के अवैध हिस्से पर मामा का बुलडोजर चल गया। कांप्लेक्स को ढहाने के लिए लाव लश्कर के साथ प्रशासन की टीम पहुंची और निर्माणाधीन कंपलेक्स को धराशायी करने की प्रक्रिया शुरू की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

रीवा के सर्किट हाउस में हुए दुष्कर्म के मामले में शामिल आरोपियों के घरों पर मामा के बुलडोजर का कहर लगातार जारी है। मुख्य आरोपी सीताराम और विनोद पांडेय के घरों पर पहले ही प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था। अब रविवार को लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने रेलवे तिराहे के पास संजय त्रिपाठी के निर्माणधीन भवन के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया। इसे गिराने की तैयारी शनिवार से ही शुरू कर दी गई जिसे रविवार को पूरा कर दिया गया।

बाबा सीताराम ने उगले थे कई राज
बाबा सीताराम से पूछताछ के दौरान कई अहम राज उजागर हुए थे। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और उनके भांजे अंशुल मिश्रा का नाम सामने आया था। इन दोनों पर बाबा को भगाने और संरक्षण देने का आरोप लगा था। बाबा सीताराम दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार होकर संजय त्रिपाठी के फार्म हाउस में रुका था। इसके बाद त्रिपाठी की फार्च्यूनर गाड़ी से ही उसे सीधी के लिए भगा दिया था।

मामा-भांजे जेल में
बाबा के खुलासे के बाद पुलिस ने संजय त्रिपाठी और उसके भांजे अंशुल को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को शनिवार को बाबा के साथ न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया था। शनिवार को जिला कलेक्टर और एसपी ने संजय त्रिपाठी के निर्माणधीन कांप्लेक्स का निरीक्षण किया था। जिसके बाद रविवार को उसके अवैध हिस्से को गिरा दिया गया।

Scroll to Top