उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) जमीन विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुई 6 हत्याओं के बाद यहां पर सियासत तेज हो गई है. इस घटना को लेकर लगातार नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है. आज यानी सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए फतेहपुर गांव सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी जाने वाले हैं. इस पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. रविवार को इस घटना की निंदा करते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि “वो पिछड़ों के बड़े नेता है
देवरिया हत्याकांड की निन्दा करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देवरिया जैसी घटना नहीं होनी चाहिए. यह विभत्स घटना है और मैं इसकी निन्दा करता हूं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की घटना न हो, इसके लिए हम कदम उठाएंगे. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो इस घटना की जांच करा रहे हैं, ये जांच का विषय है और जांच एक स्वतंत्र एजेंसी करती है. इसी के साथ संजय निषाद ने कहा कि “संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत घटना की जांच कराई जा रही है
