ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संदिग्ध तौर पर गायब हुईं कर्नाटक के एक कालेज से 4 छात्राएं

रायचूर  (मानवीय सोच)  कर्नाटक की रायचूर सिटी से कालेज की चार छात्राएं संदिग्ध रूप से लापता हैं। इनकी तलाशी की जा रही है। पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इनकी तलाशी के लिए पड़ोसी राज्यों तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में खोजबीन शुरू कर दी है। इन लड़कियों की पहचान बारहवीं में पढ़ने वाली मोनिका , भाग्यश्री  भवानी  और कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा नंदिनी के तौर पर की गई है। ये सभी रायचूर गर्वंमेंट वूमेंस कालेज की छात्राएं हैं। पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले लड़कियां लापता हो गईं थीं

अटेंडेंस रजिस्टर के अनुसार क्लास में रेग्युलर नहीं थीं छात्राएं- प्रिंसिपल 

कालेज के प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने सोमवार को बताया कि अटेंडेंस रजिस्टर के अनुसार पिछले चार दिनों से छात्राएं कक्षा में नहीं आ रहीं हैं। प्रिंसिपल ने बताया, ‘कालेज के बाहर से ये लड़कियां गायब हैं। कालेज परिसर में आने के बाद इनकी जिम्मेदारी हमारी होती है। मैं खुद छात्रों और शिक्षकों की मानिटरिंग के लिए राउंड पर जाता हूं। मैं पैरेंटस से पैनिक न होने और बच्चों को कालेज भेजने की अपील करता हूं।’ स्कूल प्राधिकरण ने यह भी कहा कि नियमित तौर पर लड़कियां क्लास में नहीं आतीं और वे पढ़ाई में भी पीछे थीं। लापता सभी चार लड़कियों के पैरेंटस ने रायचूर वूमेंस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

मंगलुरु में हुआ लिप-लाक केस

शुक्रवार को कर्नाटक के मंगलुरु से ही एक लिप-लाक का मामला सामने आया था जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। ये एक प्रतिष्ठित कालेज से हैं। बताया गया था कि एक निजी फ्लैट में ‘ट्रूथ एंड डेयर गेम’ के दौरान इस तरह का मामला सामने आया। इनमें से ही एक छात्र ने लिप-लाक में तल्लीन छात्र-छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था जो तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद इन छात्रों को कालेज से सस्पेंड कर दिया गया।

Scroll to Top