संविधान विरोधी बयान देने वाले केरल के मंत्री ने दिया इस्तीफा

तिरुवनंतपुरम  (मानवीय सोच) संविधान के खिलाफ तल्ख बयान देने वाले केरल के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बयान से राज्य में बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया था और विपक्ष मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा था। बता दें कि चेरियन ने दक्षिणी जिले के मल्लापल्ली में हाल ही में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में कथित तौर पर बयान दिया था कि, ‘‘हम सभी कहते हैं कि हमारे पास एक बेहतरीन तरीके से लिखा संविधान है, लेकिन मैं कहूंगा कि संविधान इस तरह से लिखा गया है ताकि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके।’’

मंत्री ने आरोप लगाया कि संविधान का संकलन ब्रिटिश सरकार द्वारा किया गया था और भारतीयों ने इसे इसी रूप में लिख दिया, जो देश में पिछले 75 साल से लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *