(मानवीय सोच) : संसद के राज्यसभा में पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह पहुंचे. वे व्हीलचेयर पर बैठ थे. बता दें कि लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा होनी थी. इसके लिए विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सभी राज्यसभा सांसद सदन में मौजूद थे. हालांकि, इस दौरान विपक्ष के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका लगा क्योंकि राज्यसभा में भी यह बिल पास हो गया. विपक्ष इस बिल के खिलाफ था.
बहुत दिनों बाद सदन में दिखे मनमोहन सिंह
आपको बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की उम्र करीब 90 साल है. वे आजकल अस्वस्थ भी चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वे एक लंबे समय के बाद राज्यसभा में पहुंचे. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे थे. सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार(संशोधन) विधेयक 2023 पर राज्यसभा के मानसून सत्र में चर्चा होनी थी. इसके लिए कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया था.
