उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) आगरा में बहुचर्चित बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में आरोपी ससुर बिजेंद्र रावत और पत्नी प्रियंका को शनिवार की शाम ताजगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से दोनों भूमिगत थे। आरोपी साले कृष्णा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। ससुर और पत्नी की लोकेशन प्रयागराज में भी मिली थी।
ताजगंज स्थित रामरघु एग्जॉटिका कॉलोनी के निवासी सचिन उपाध्याय बैंक प्रबंधक थे। 17-18 अक्तूबर की रात उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद उनके आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या से पहले उनके शरीर को जलाने की कोशिश भी की गई थी। चिकित्सकों के पैनल पोस्टमार्टम के बाद हत्या की बात सामने आई थी।
