ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सत्येंद्र जैन के मुंह से निकल रहा था खून? केजरीवाल ने भी शेयर की थी तस्वीर

दिल्ली  (मानवीय सोच)   सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन इन दिनों जेल में हैं। हवाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। ईडी की कस्टडी में कई दिन की पूछताछ के बाद अब वह न्यायिक हिरासत में हैं। 9 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से जब उनकी ईडी कस्टडी बढ़ाई गई थी तो बाहर आते ही उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। आम आदमी पार्टी (आप) समर्थकों में जैन की सेहत को लेकर चिंता उस वक्त और बढ़ गई थी जब उनकी एक तस्वीर को 10 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

दरअसल, इस तस्वीर में सत्येंद्र जैन एक कार में बैठे नजर आते हैं। उनके साथ पिछली सीट पर मास्क लगाए एक अन्य शख्स भी बैठा नजर आ रहा है। जैन का मुंह खुला हुआ है और उनके होठ से लेकर गले तक लाल धब्बा दिखता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे खून बताया गया तो कुछ आप समर्थकों ने इसे जैन के साथ जुल्म का निशान तक बताया। हालांकि, खुद अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आतिशी मार्लेना जैसे नेताओं ने इस तस्वीर को साझा करते हुए जैन की हालत पर चिंता जरूर जाहिर की थी, लेकिन ‘खून या मारपीट’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था।

राज्यसभा सांसद और आप के संस्थापक सदस्य संजय सिंह ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ”ये वो शख्स है जिसने देश को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया। 5 फ्लाइओवर के निर्माण में दिल्ली की जनता का 300 करोड़ रुपए बचाया। सत्येंद्र जैन की यह तस्वीर मोदी और उनकी मैना (ED) पर काला दाग है। ये देश तुम लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।”

आतिषी मार्लेना ने लिखा था, ”जिस व्यक्ति ने देश को मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया; वो मोहल्ला क्लीनिक जो दिल्ली वालों को मुफ्त और शानदार इलाज देती है, जिसकी दुनिया भर में तारीफ होती है – आज उसी सत्येंद्र जैन की यह तस्वीर देखकर दिल टूट गया।” खुद दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस तस्वीर को रीट्वीट किया जिसके साथ कैप्शन लिखा था, ”दिल्ली को मोहल्ला क्लीनिक देने वाले सत्येंद्र जैन की कल की तस्वीर…।” हालांकि, खुद केजरीवाल ने इस पर कोई कॉमेंट नहीं लिखा था।

क्या है सच?
आप समर्थकों की चिंता को देखते हुए हमने इस तस्वीर की कुछ पड़ताल की तो हकीकत कुछ और सामने आया। सत्येंद्र जैन उस दिन बीमार जरूर थे लेकिन उनके मुंह से खून नहीं निकल रहा था। दरअसल, सत्येंद्र जैन के मुंह पर जो लाल धब्बे दिख रहे हैं, वह कार के शीशे पर वहां मौजूद एक पेड़ की छाया है। दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई के जिस फोटोग्राफर राहुल सिंह ने यह तस्वीर क्लिक की थी, उन्हीं के कैमरों में कैद कुछ अन्य फ्रेम को देखने के बाद हकीकत सामने आ जाता है। उनकी एक अन्य तस्वीर में भी सत्येंद्र जैन का मुंह खुला हुआ है, लेकिन उनके चेहरे पर किसी तरह का कोई दाग नहीं है। पीटीआई की ओर से भी जो तस्वीर जारी की गई थी उसमें जैन के चेहरे पर कोई निशान नहीं है।

Scroll to Top