(मानवीय सोच) : संसद के मानसून सत्र के दौरान कई विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित किया जा चुका है. इसके बाद से विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के नेता सरकार लगातार प्रहार कर रहे हैं. वहीं अब कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर निलंबन वापस नहीं होता है तो वह सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला ले सकते हैं. कांग्रेस सांसद ने बताया कि इस बारे में विचार विमर्श चला रहा है.
बता दें कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर गुरुवार को उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया था और उनके खिलाफ इस मामले को जांच के लिए विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया था.
