ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सपा के पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ : (मानवीय सोच) घोसी विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्दी को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में सपा नेता और विधायक उमेश चंद पांडे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पूर्व विधायक उमेश पांडे ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उमेश पांडे ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि सपा में उनका दम घुट रहा था। ऐसे में भाजपा में आने के बाद राहत मिली है। इस दौरान घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने मधुबन और मऊ के लोगों की सेवा की है।

सपा ने जिस व्यक्ति को टिकट दिया है। उसके बारे में सपा मुखिया से मैंने कहा था कि एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती। बता दें उमेश पांडे मधुबन से दो बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक बने। 2022 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर मधुबन से चुनाव लड़ा, लेकिन रामविलास चौहान से हार कर दूसरे स्थान पर रहे।

Scroll to Top