ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा नेता पर जमकर बरसीं बेबी रानी मौर्य

लखनऊ (मानवीय सोच) योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सपा नेता को अवसरवादी करार देते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अवसरवादी थे और बस अवसर खोजने आए थे। आप खुद देखिए कि उनकी क्या हालत है।

योगी सरकार में मंत्री बनी आगरा की विधायक बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मैं खुद जाटव समाज से आती हूं। भाजपा ने एक दलित को आगे रखकर मेयर, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ता को सम्मान दिया। उनको क्रम के अनुसार आगे भी बढ़ाया। भाजपा में बने रहने वालों का हमेशा से ही सम्मान हुआ है।

बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपना भविष्य तलाशने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को क्या मिला, आप खुद देखिए। विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब कहीं के नहीं हैं। यह वही स्वामी प्रसाद मौर्य हैं जो कि भाजपा के साथ आरएसएस को भी बर्बाद करने की बातें कर रहे थे। अब लगता है कि वह नया ठिकाना तलाशेंगे। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव शुरू होने से ठीक पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने कुछ साथियों के साथ भाजपा का साथ छोडकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

आगरा ग्रामीण सीट से विधायक हैं बेबी रानी मौर्य 
आगरा ग्रामीण सीट से विधायक बनीं बेबी रानी मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 को हुआ था। बीए, एमएड की शिक्षा ले चुकीं बेबी रानी मौर्य 1995-2000 तक आगरा की मेयर रहीं। 2002 से 2005 के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं हैं। अगस्त 2018 से 15 सितम्बर 2021 के बीच उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं। अब वह योगी सरकार में मंत्री हैं।

 

Scroll to Top