ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की अचानक बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  संभल सीट से लोकसभा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बुखार और बैचेनी की वजह से उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा नेता और सबसे बुजुर्ग सांसद डॉ. बर्क की हालत में सुधार है।

उन्हें चिकित्सकों ने टाइफाइड की समस्या बताई है। हालत में सुधार के बाद आईसीयू से सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है। सांसद के पोते व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि अचानक तेज बुखार के साथ ही घबराहट हो गई थी।

मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया गया था। अब सेहत में पूरी तरह सुधार है और सामान्य वार्ड में उपचार चल रहा है। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। मालूम हो डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में उनकी प्रशंसा की थी। 

Scroll to Top