ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे टाइम बम मिलने से हड़कंप

बाराबंकी (मानवीय सोच)  बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के करीब दो सौ मीटर पीछे टाइमर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस के आला अधिकारी व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने हिम्मत जुटाई और पास जाकर देखा तो खुले पड़े कैरी बैग में करीब पांच बम व एक डिजिटल टाइमर दिखाई पड़ा।

जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देकर मौके पर बम डिस्पोजल दस्ता को बुलाया गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के पीछे एक कैरी बैग में टाइमर बम रखा देखा। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसके बारे में डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया।

आनन-फानन सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह, सीओ नवीन सिंह व सुमित त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंच गए। पहले से मौजूद शहर कोतवाल व सतरिख के प्रभारी निरीक्षक भले ही मौके पर जाने की हिम्मत ना जुटा रहे हो। मगर अधिकारियों ने कैरी बैग के समीप पहुंच कर देखा तो उसमें करीब 5 बम व एक डिजिटल टाइमर होने की बात सामने आई।

इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद बम डिस्पोजल दस्ता बुलाया गया है जिसकी जांच के बाद ही बम होने के मामले की पुष्टि हो सकेगी। सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह ने बताया की बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया गया है। बम होने की पुष्टि के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Scroll to Top