ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सभाजीत सिंह दोबारा बनाए गए AAP के यूपी प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ : (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी ने रविवार को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के कार्यकाल को छह महीने बढ़ा दिया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को अब फिर से आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिनेश पटेल को भी दुबारा प्रदेश महासचिव बनाया गया। हालांकि पार्टी आलाकमान ने यह नियुक्ति सिर्फ छह महीने के लिए की है।

दरअसल, साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद अभी तक आम आदमी पार्टी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित नहीं की थी। वहीं पार्टी ने प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जेल जाने के बाद पार्टी ने संगठन को एकजुट रखने और मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ संदीप पाठक की ओर से की गई है।

बता दें कि सभाजीत सिंह को साल 2019 ने आम आदमी पार्टी ने यूपी का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। साथ ही पार्टी ने दिनेश पटेल पहला प्रदेश महासचिव घोषित किया था। वहीं पार्टी आलाकमान ने दोबारा दोनों पर भरोसा जताया है।

Scroll to Top