ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समय से मिलेंगे कोर्ट के ऑर्डर, CJI ने किया ‘फास्टर’ सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  देश के चीफ जस्टिस (CJI) एनवी रमण ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कोर्ट के आदेशों को तेजी से और सुरक्षित प्रसारित करने वाले एक सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया. इससे न्यायिक आदेशों को तत्काल प्रसारित करने में मदद मिलेगी.

फास्टर सॉफ्टवेयर का उद्घाटन

CJI रमण के साथ जस्टिस एएम खानविल्कर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमंत गुप्ता और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तथा जस्टिस ‘फास्ट एंड सिक्योर्ड ट्रांसमिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स’ (फास्टर) सॉफ्टवेयर के ऑनलाइन उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहे.

नोडल अधिकारी नामित

CJI ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और अन्य हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश तीसरे पक्षों के हस्तक्षेप के बिना सुरक्षित प्रसारित होना जरूरी है. हमने हाई कोर्ट स्तर पर 73 नोडल अधिकारियों को नामित किया है और न्यायिक संचार नेटवर्क के जरिए जेल प्राधिकारियों का चयन किया गया है. एक सुरक्षित ईमेल आईडी बनायी गई है.

डिजिटल हस्ताक्षर होंगे

जस्टिस रमण ने कहा कि देशभर में इन नोडल अधिकारियों से जुड़ी कुल 1,887 ईमेल आईडी हैं. फास्टर से जमानती आदेश प्रसारित किए जाएंगे और प्रामाणिकता के उद्देश्य से इसमें सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे. संचार ईमेल आईडी धारकों तक सीमित होगा, जिससे गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

रिहाई और सत्यापन न होने पर लिया था संज्ञान

CJI रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने न्यायिक आदेश न मिलने या उनका सत्यापन न होने जैसे आधार पर जमानत मिलने के बाद भी दोषियों की रिहाई में देरी पर स्वत: संज्ञान लिया था, जिसके बाद फास्टर सॉफ्टवेयर लाया गया है.

 

Scroll to Top