ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# समीक्षा में लापरवाही मिलने पर डीएम ने बीएलओ को निलंबित किया

मुरादाबाद : (मानवीय सोच) जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर कुंदरकी क्षेत्र के बीएलओ अमित कुमार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अन्य पांच बीएलओ के खिलाफ जांच कर सहायक चुनाव अधिकारी को तीन दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता बनाने के बिंदु पर समीक्षा की।

चुनाव अधिकारी ने जिले की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा में दौरान बूथ संख्या 413 कंपोजिट कन्या जूनियर हाईस्कूल कुंदरकी कक्ष संख्या एक पर तैनात बीएलओ अमित कुमार की गंभीर लापरवाही प्रकाश में आई। अधिकारियों ने बताया कि अमित ने अपना काम भी पूरा नहीं किया और बैठक में अनुपस्थित रहे। एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने बीएलओ अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आधा अधूरा काम करने वाले पांच बीएलओ के मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच अधिकारी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेंगे।

Scroll to Top