ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति की शुरुआत करेंगे सीएम योगी

एक साथ 4203 छात्रों के खाते में जाएगा पैसा, लाभार्थियों के खाते अपडेट करवाए जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अक्टूबर को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति की शुरुआत करेंगे। दीक्षांत हाल में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। पहली बार संस्कृत विद्यालयों और संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के 4203 छात्रों के अकाउंट में छात्रवृत्ति के पैसे मुख्यमंत्री के एक क्लिक पर ट्रांसफर होंगे। क्वींस कालेज में आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ संस्कृत विद्यालयों, संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति देंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत हाल में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन बटन दबाकर 4203 मेधावियों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेंगे। संस्कृत के कुल 61 संस्थानों के छात्र-छात्राओं के खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। सभी लाभार्थियों के खातों को अपडेट करवाया जा रहा है।

सुबह 11 बजे दीक्षांत हाल में होगा मुख्य कार्यक्रम

इस बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अक्टूबर को 11 बजे दिन में विश्वविद्यालय के दीक्षांत हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां वो संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति देंगे। कार्यक्रम में 2000 छात्र मौजूद रहेंगे। सभी की लिस्ट बनाई गई है। महाविद्यालयों के प्राचार्यों की एक कमेटी बनाई गई है।

Scroll to Top