ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सम्राट पृथ्वीराज टैक्स फ्री: अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज, कहा- टिकट लेकर देखते फिल्म

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को रिलीज होने से पहले ही उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी। सीएम योगी ने लखनऊ स्थित लोकभवन में अपनी मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों, निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता अक्षय कुमार एवं मानुषी छिल्लर की मौजूदगी में गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार तंज कसते हुए कहा कि फिल्म मुफ्त के बजाय टिकट लेकर भी क्योंकि इससे राज्य के राजस्व का नुकसान नहीं होता।

अखिलेश ने लोकभवन के ऑडिटोरियम की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि लोकभवन में सपा सरकार के बनाए ‘आधुनिक’ ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार की कैबिनेट ‘ऐतिहासिक’ फिल्म देख रही है। वैसे फिल्म पीछे बैठकर देखी जाए तो और भी अच्छी दिखती है और मुफ्त के बजाय टिकट लेकर भी क्योंकि इससे राज्य के राजस्व का नुकसान नहीं होता।

इससे पहले, सपा प्रमुख ने सरकार को नसीहत दी कि यूपी की वर्तमान हालत को भी देखें। उन्होंने कहा कि इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती। अखिलेश ने यह ट्वीट उस समय किया जब योगी कैबिनेट के लिए लोकभवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग चल रही थी।

आपको बता दें कि लोकभवन में फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने इसे उत्तर प्रदेश में टेक्स फ्री करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के दौरान रिलीज होने जा रही  यह फिल्म अतीत की गलतियों से सीखने की प्रेरणा देती है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रोत्थान का जो यज्ञ प्रारंभ किया है, उसमें हम सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। हम अगले 25 वर्ष के अमृत काल का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तब ऐसी फिल्मों का निर्माण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में सहायक होता है।

गौरतलब है कि भारतीय इतिहास के अमर नायक सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शौर्य गाथा पर आधारित यह फिल्म 3 जून को थियेटर में रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं।

Scroll to Top