सरकारी धन के दुरुपयोग में फंसे जगन मोहन रेड्डी , खर्च किए 3 करोड़

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी सरकारी धन के दुरुपयोग के लिए कई बार चर्चा में आ चुका है। हांलाकि अब उनकी सरकार नहीं है लेकिन पिछले पांच साल में अंडा पफ पर उन्होंने सरकारी धन से करीब साढ़े 3 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं। यह खर्च भी उन्होंने सरकारी खाते से ही किया है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि इससे पहले भी रेड्डी पर इस प्रकार के आरोप लग चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार 2019 से 2024 तक थी। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

रेड्डी सरकार ने किस प्रकार अधिकारिक जीओ और बिलों को उजागर कर करोड़ों रुपये लूटे हैं। अब सत्ता जाने के बाद पिछले पांच साल में जगमोहन ने धन का जो भी दुरुपयोग किया है उस सब का एक-एक कर हिसाब किया जाएगा। केंद्र की एनडीए सरकार ने पूर्व सीएम की ओर से की गई वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में जांच के निर्देश दिए गए हैं। ताजा आरोप यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने पिछले पांच वर्षों में वहां काम करने वालों को अंडा पफ उपलब्ध कराने के लिए 3.62 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। धन का ऐसा दुरुपयोग सुनकर हर कोई चौंक जा रहा है।