उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) फतेहपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका की जज्बे को लोग सलाम करते हैं। शिक्षिका अपनी लगन और मेहनत के दम पर प्राइवेट इंग्लिश मीडियम और कॉन्वेंट स्कूलों को मात ही नहीं दिया बल्कि, वहां दी जाने वाली शिक्षा और सुविधाएं अपने विद्यालय के बच्चों को दे रहीं हैं। खासकर सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा को लेकर अधिकांश लोगों में अपवाद रहा है। लेकिन यहाँ महिला शिक्षिका आसिया की मेहनत रंग लाई और आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में इन्हें राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया।
स्कूल में शिक्षा की बेहतरी को देखते हुए साल 2017 में प्रदेश के चुनिंदा स्कूलों में जिले से शिक्षिका आसिया फारूकी को सीएम योगी भी राज्य शिक्षा सम्मान से सम्मानित की कर चुके हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए जनपद से आसिया फारूकी का चयन हुआ है। जिन्हें आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।
