ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सलमान खान ने की मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

मुंबई (मानवीय सोच) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान  अक्सर अलग अलग वजहों से खबरों में रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी प्रोफेशनल लाइफ के चलते सलमान खान सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसे में सलमान का का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद बाहर आते दिख रहे हैं। पैपराजी सलमान से बात करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वो किसी भी बात का जवाब नहीं देते हैं और सीधे अपनी कार में बैठ जाते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किया है।

पुलिस कमिश्नर से क्यों मिले सलमान खान
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने मुंबई पुलिस कमिश्रर से हथियार लाइसेंस के आवेदन के लिए मुलाकात की है। हालांकि खुद सलमान ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा। सलमान खान वीडियो में लाल टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान, पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से बाहर आते नजर आ रहे हैं। वहीं वो थोड़ा गुस्से में भी दिख रहे हैं। सलमान खान ने तो किसी के साथ फोटो क्लिक करवाई और न ही पैपराजी के किसी सवाल का जवाब दिया। मौके पर मौजूद मीडिया ने सलमान से ये जानने की कोशिश की कि आखिर वो पुलिस कमिश्नर से क्यों मिले? लेकिन सलमान ने कोई जवाब नहीं दिया और कार में बैठ गए।

सलमान के लिए धमकी भरा पत्र
याद दिला दें कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था तथा यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ की साजिश का हिस्सा था, जिसका मकसद पिता-पुत्र को भयभीत कर धन उगाही करना था। पुलिस अधिकारियों ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्धेश काम्बले को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा कि धमकी भरा पत्र गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का पब्लिसिटी स्टंट था। अधिकारियों के अनुसार, बिश्नोई के एक सहयोगी विक्रम बराड के कहने पर धमकी दी गई थी, जो वर्तमान में कनाडा में स्थित है।

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं बात सलमान खान की करें तो उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी काफी तगड़ा है। 300 करोड़ के क्लब में 4 फिल्में सिर्फ सलमान खान की हैं, हालांकि उनके हालिया रिलीज अंतिम और उसके पहले राधे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं बात सलमान खान की करें तो ‘दबंग’ खान की अपकमिंग फिल्मों के खाते में किक 2, पवन पुत्र भाईजान, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री का सीक्वल शामिल है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की पठान में भी सलमान खान का कैमियो होगा। याद दिला दें कि टाइगर 3 से सभी को काफी उम्मीदें हैं और कहा जा रहा है कि ये फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी।

Scroll to Top