ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सहारनपुर में खनन माफिया हाजी इकबाल के तीन घरों पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’

सहारनपुर  (मानवीय सोच) यूपी में माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को खनन माफिया हाजी इकबाल के घर पर बुलडोजर चला। कुर्की की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने सोमवार को सहारनपुर की पॉश कॉलोनी में हाजी इकबाल की तीन कोठियों पर बुलडोजर चलाया। जानकारी के मुताबिक भगत सिंह कॉलोनी स्थित हाजी इकबाल की तीन कोठियों में से एक कोठी का मैप पास नहीं है वहूं दो और कोठियां जो बनी हैं वो नक्शे के अनुसार नहीं बनी है।

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से हाजी इकबाल को नोटिस भेजा गया था जिसका उसने जवाब नहीं दिया। एडीएम फाइनेंस रजनीश कुमार के मुताबिक सहारनपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से ये कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हाजी इकबाल की तीन में से एक कोठी का नक्शा पास नहीं था और बाकी दो कोठियां ऐसी थी जिनका नक्शा कुछ और था लेकिन कोठी कुछ और बनाई गई।

हाजी इकबाल के घर पर कार्रवाई से पहले प्रशासन ने हर तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रशासन ने जिस कोठी का नक्शा नहीं था उसे पूरी तरह से गिरा दिया। हालांकि बाकी दो कोठियों को पूरी तरह नहीं गिराया गया, बस उनको वहां तक गिराया गया जहां तक वो नक्शे से इतर बनी हुई थी। इस दौरान उस इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

 

Scroll to Top