ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सहारनपुर में पुलिस का एक्शन : उपद्रवियों के घर पर चलाया बुलडोजर

सहारनपुर   (मानवीय सोच)  जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में यूपी पुलिस एक्शन में आ गई है। सहारनपुर में पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसा है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शनिवार को बताया कि सभी उपद्रवियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा कायम होगा। इस बीच हिंसा एवं उपद्रव फैलाने वाले आरोपियों की संपत्ति को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर से कोतवाली देहात इलाके की राहत कालोनी निवासी मुजम्मिल पुत्र अस्मत और खाता खेड़ी गांव के रहने वाले अब्दुल वाकर पुत्र विलाल के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। तोमर ने बताया कि पुलिस ने हिंसा मामले में सहारनपुर नगर कोतवाली में करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिनमें से 83 लोग नामजद थे। देवबंद में भी करीब 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सहारनपुर देहात पुलिस ने तीन युवकों सादाब, साहिब और बिलाल को गांव शेखपुर कदीम में आज सुबह आपत्तिजनक और भडकाऊ पोस्टर चिपकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार चहल ने बताया कि तीन गिरफ्तार युवकों समेत छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें सिकंदर, अंजीम और शाहिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 64 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उपद्रव वाले सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वारदात के वक्त घंटाघर पर कमश्निर डा लोकेश एम, आईजी डा. प्रीत्द्रिर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार आदि मौजूद थे और कई मुस्लिम पार्षदों ने बेकाबू भीड़ को समझाने बुझाने की कोशिश की। इसके बावजूद भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट और शहीद गंज के बाजारों में पूरी अराजकता फैलाई। जिससे व्यापारियों में डर और दहशत पैदा हो गई।

इस दौरान धर्मगुरू और विभन्नि दलों के जनप्रतिनिधि स्थानीय लोगों और व्यापारियों से शांति कायम करने की लगातार अपील कर रहे हैं। पुलिस निरीक्षक नगर कोतवाली अशोक सोलंकी ने बताया कि इस मामले में उपद्रवियों के खिलाफ दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सात मामले क्रिमिनल एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 3/4 प्रोपर्टी डेमेज एक्ट के तहत भी दर्ज किये गये हैं। उपद्रव में कम से कम 300 लोग शामिल पाये गये। पुलिस महकमा लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रहा है।

तोमर ने कहा कि इस उपद्रव के पीछे सुनियोजित साजिश या किसी संगठन की भूमिका होने सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उपद्रवियों में ज्यादातर किशोर एवं युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर की जामा मस्जिद और देवबद की रसीदिया मस्जिद में अपनी जेबों से पोस्टर, बैनर, पंपलेट निकालकर हवा में लहराए और माहौल में उत्तेजना पैदा करने की कोशिश की। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर था। उन्होंने बताया कि प्रशासन अभी भी इस मामले में सतर्कता बरत रहा है। पुलिस की गश्त जारी है। उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग से भी इस दिशा में सक्रिय रहने के निर्देश गए है। तोमर ने कहा कि फिलहाल जिले की स्थिति शनिवार को स्थिति नियंत्रण में, शातिपूर्ण एवं सामान्य है।
Scroll to Top