(मानवीय सोच) सहारा में जिनका पैसा फंसा है उनके लिए आज का दिन बहुत ही खास है. सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका पैसे दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है. पोर्टल के जरिए सहारा में जमा पैसा लोगों को मिलने लगेगी. हालांकि इसके जरिए 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही अपना पैसा पाने के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं. बात करें प्रदेशवार की तो इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की संख्या सबसे अधिक है. कई सालों से लोग पैसे के लिए सहारा के चक्कर लगा रहे हैं.
ये निवेशक कर सकेंगे आवेदन
बता दें कि इसके जरिए 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक आवेदन कर कर सकेंगे. इनमें आवेदन सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल, सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
रिफंड पाने के लिए आपको https://mocrefund.crcs.gov.in/ पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करते हुए बाकि की प्रक्रिया करनी होगी.
