ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर

राष्ट्रद्रोह वाद के केस में सांसद  फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बृहस्पतिवार को भी स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता भी हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय कर दी। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था।

स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने कोर्ट में धारा 200 सीआरपीसी के तहत अधिवक्ता के बयान दर्ज हुए थे। अधिवक्ता ने वाद पत्र में लिखा है कि वह देश के किसानों के प्रति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धा भाव एवं सम्मान रखते हैं। 26 अगस्त 2024 को भाजपा सांसद कंगना रनौत ने टीवी चैनलों पर दिए साक्षात्कार में किसानों पर अभद्र टिप्पणी की।

इसके पहले 16 नवंबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाया था।  कोर्ट ने 13 नवंबर को कंगना के दिल्ली एवं कुल्लू मनाली के पते पर दो नोटिस भेजकर 28 नवंबर को हाजिर होने के लिए आदेश दिए थे। नोटिस रिसीव होने के बाद भी कंगना 28 नवंबर को कोर्ट में हाजिर नहीं हुई । तब कोर्ट ने फिर से दो नोटिस देकर 7 दिसंबर की तारीख सुनवाई के लिए तय की थी। बाद में आज की तारीख दी थी।

Scroll to Top