साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल को कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द होने की शिकायत के बाद तुंरत इलाज के लिए ले जाया गया। कोच्चि अस्पताल के डॉक्टर गिरीश कुमार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभिनेता को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होने का संदेह है। इस खबर के बाद से उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है और वह अभिनेता मोहनलाल के जल्दी से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
वहीं डॉक्टर ने मोहनलाल को पांच दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाने की सलाह भी दी है। अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान के बाद साउथ के मशहूर फिल्म राइटर और columnist श्रीधर पिल्लई ने भी सुपरस्टार मोहनलाल के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने कोच्चि के अमृता हॉस्पिटल का मेडिकल बुलेटिन शेयर कर अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। बता दें कि डॉक्टर्स ने सुपरस्टार मोहनलाल को 5 दिन का कंप्लीट बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
