ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

साधु-संतों ने खोला मोर्चा : करेंगे विधानसभा का घेराव

गौतमबुद्धनगर में 27 नवंबर को 300 टन गौमांस गोमांस बरामद किया गया था। इसको लेकर साधु-संतों ने मोर्चा खोल दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कंप्यूटर बाबा गुरुवार को लखनऊ पहुंचे और सीएम कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने वाला है। गो हत्या में पकड़े गए आरोपियों ने गो अवशेष गंगा नदी में बहा दिया। जिससे गंगा का जल अपवित्र हो गया है। यह सीधे तौर पर महाकुंभ को फेल करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने पहुंचेंगे। श्रद्धालु दूषित जल में कैसे स्नान करेंगे। गंगा को जबतक शुद्ध नहीं किया जाएगा जल आचमन करने लायक ही नहीं है।

सरकार गाय को राज्यमाता का दर्जा दे
कंप्यूटर बाबा ने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि गो अवशेष गंगा में बहाया गया। सरकार उस अवशेष को साफ कराकर गंगा के शुद्धिकरण के लिए उपाय निकाले। गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के कोल्ड स्टोरेज और बूचड़खानों पर बुलडोजर चलाया जाए। आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया गया है। उसी तरह से योगी सरकार भी गाय को राज्यमाता का दर्जा दे। सीएम योगी से हमारी मांग है कि इसमें जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है तत्काल उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।

प्रदेश में गो-हत्या चिंता की बात
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि हम लोग लगातार गो हत्या के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। गौतमबुद्धनगर में 340 टन गो मांस पकड़ा गया। इससे साफ जाहिर होता है की इतनी बड़ी संख्या में मिले गो मांस के लिए 10 हजार से अधिक गायों की हत्या की गई होगी। उत्तर प्रदेश संतों की धरती है और यहां इतनी बड़ी संख्या में गो-हत्या कैसे हो रही है, ये चिंता का विषय है।

17 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गो हत्या की खबर से सनातन धर्म के लोगों में आक्रोश है। हमने सीएम योगी से मुलाकात करने का प्रयास किया मगर भेंट नहीं हो पाई। 16 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 17 दिसंबर को लाखों की संख्या में साधु-संत और गाय प्रेमी लखनऊ कूच करेंगे। विधानसभा के अंदर शीतकालीन सत्र चलेगा और बाहर हम लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Scroll to Top