ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सायमा बानो और इरफान के निकाह वाले कार्ड पर भगवान गणेश की तस्वीर

अक्सर आपने अपने आसपास धर्म के नाम पर लड़ने वाले लोगों को देखा होगा. पर उत्तर प्रदेश के अमेठी से ऐसी खबर आई है जो धार्मिक सदभाव का अनूठा उदाहरण पेश कर रही है. अमेठी के रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी के निकाह में हिन्दू देवी देवताओं की फोटो को कार्ड में छपवाया है. फिलहाल ये कार्ड इलाके और सोशल मीडिया पर जबर्दस्त चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह परिवार के सिंहपुर ब्लाक के पूरे अल्लादीन गांव का है. यहां के शब्बीर टाइगर की बेटी की शादी 8 नवंबर को होनी है. इन्होंने अपने बेटी की शादी में हिन्दू देवी देवताओं की फ़ोटो कार्ड पर छपवाई है. शब्बीर ने कार्ड पर गणेश भगवान और कृष्ण और राधा की फ़ोटो को छपवाया है. लड़की के पिता शब्बीर टाइगर पूरी कहानी बताते हैं.

वह कहते हैं कि उनकी बेटी सायमा बानो का निकाह रायबरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव के रहने वाले इरफान से आने वाली 8 और 9 नवम्बर को होना है. उन्होंने बताया की उन्होंने हिन्दू भाइयों के लिये उनके देवी देवताओं वाला फोटो लगाकर कार्ड छपवाया है, ताकि समाज में एक अच्छा सन्देश जाए और भाई चारा भी बढ़े. जब उनसे पूछा गया कि आपके समाज में इसका कोई विरोध करेगा तब क्या होगा, तो उन्होंने बताया कि हम सभी कहने भर के लिये हिन्दू मुस्लिम हैं, शरीर मे तो सभी के खून का रंग एक ही है,हमे कोई फर्क नही पड़ता है.

Scroll to Top