ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सावन महीने में कम पी शराब : आबकारी विभाग की आय पर पड़ा असर

लखनऊ : (मानवीय सोच) कर सुधारों और नीतियों का असर बेहतर राजस्व के रूप में सामने आ रहा है। पिछले अगस्त के मुकाबले इस अगस्त में प्रदेश सरकार के खजाने में 1219 करोड़ से अधिक आए हैं। हालांकि सावन और पुरुषोत्तम मास का असर आबकारी की आय पर पड़ा है। पिछले अगस्त के मुकाबले इस अगस्त में आबकारी राजस्व 19 करोड़ रुपये घट गया। शेष सभी कर व करेतर विभागों ने राजस्व का रिकॉर्ड बनाया। ये जानकारी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने दी। वे अगस्त में मिले राजस्व का ब्योरा साझा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के अगस्त में 13024.44 करोड़ का राजस्व मिला था। वहीं, चालू वित्त वर्ष के अगस्त में 14243.82 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। यह पिछले अगस्त की तुलना में 1219.38 करोड़ रुपये ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान जीएसटी और वैट का रहा। स्टांप व निबंधन, परिवहन और भूतत्व व खनिकर्म के अलावा आबकारी भी राजस्व के प्रमुख स्रोत रहे।

राजस्व प्राप्ति का तुलनात्मक ब्योरा
विभाग — अगस्त-22 — अगस्त-23
जीएसटी — 4658 करोड़ — 5425 करोड़
वैट — 2470 करोड़ — 2489 करोड़            
आबकारी — 2999 करोड़ —  2980 करोड़
स्टांप-निबंधन — 2063 करोड़ — 2428 करोड़
परिवहन — 659 करोड़ — 717 करोड़
भूतत्व-खनिकर्म — 175 करोड़ — 204 करोड़

Scroll to Top