ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# साहब बेटे की मौत हो गई जाने दीजिए, GST अधिकारियों ने नहीं जाने दिया

कानपुर : (मानवीय सोच) यूपी के कानपुर से जीएसटी अधिकारियों की घिनौनी करतूत सामने आई है। अधिकारियों के सामने बेबस पिता गिड़गिड़ाता रहा कि आखिरी बार बेटे का चेहरा देख लेने दो। ट्रक खड़ा है, मेरा लाइसेंस ले लो, मुझे बेटे के अंतिम संस्कार की क्रिया में शामिल हो जाने दो, लेकिन जीएसटी अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। इसी गम में ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया। चालक की मौत की खबर अधिकारी पूरे दिन छिपाते रहे, लेकिन देर शाम जब चालक का शव हैलट पहुंचा तो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।

लुधियाना के अमरपुआ में रहने वाले बलबीर सिंह (49) ट्रक चालक हैं। बीती गुरुवार रात कानपुर के कोयला नगर स्थित अमर इंटरप्राइजेज से स्क्रैप लादकर पंजाब जा रहे थे। रास्ते में बलबीर के पास घर से फोन आया कि बेटे की करंट लगने से मौत हो गई है। बलबीर तेजी से ट्रक भगाकर पंजाब की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गीतानगर के पास कर चोरी के शक में जीएसटी के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया था। अधिकारियों ने ट्रक जीएसटी कार्यालय में खड़ा करवा दिया था। बलबीर सिंह ने इसकी सूचना ट्रक मालिक ललित कुमार को दी।

Scroll to Top