ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिख कर्मचारियों और यात्रियों के लिए खुशखबरी, कृपाण लेकर कर सकेंगे हवाई यात्रा

नई दिल्ली (मानवीय सोच) हवाई सफर करने वाले सिख यात्रियों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। पुराने फैसले को बदलते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें अब कृपाण के साथ हवाई यात्रा करने की परमिशन दी है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर ड्यूटी करने वाले सिख कर्मचारी भी अपने साथ कृपाण रख सकेंगे।

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए नए ऑर्डर की कॉपी ट्वीट की है। इस ऑर्डर में लिखा है कि सिख कर्मचारी-यात्री एयरपोर्ट पर कृपाण रख सकते हैं। ऑर्डर के मुताबिक एयरपोर्ट पर ले जाने वाले कृपाण के ब्लेड का साइज 6 इंच से ज्यादा और पूरे कृपाण का साइज 9 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए।. गौरतलब है कि हाल ही में सिविए एविएशन मिनिस्ट्री द्वारा जारी ऑर्डर के मुताबिक एयरपोर्ट पर कृपाल ले जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। कृपाण सिख समुयाद के पांच धार्मिक प्रतीकों में से एक है। सिख समुदाय के लोगों के लिए केश, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करना अनिवार्य है।

एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से पिछले दिनों गाइडलाइंस जारी हुई थी उसके मुताबिक एयरपोर्ट पर सिख कर्मचारी या यात्रियों के कृपाण ले जाने पर रोक थी।  पिछले हफ्ते अमृतसर के श्री गुरू राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सिख कर्मचारी को इसलिए ड्यूटी ज्वाइन करने से रोक दिया गया क्योंकि उसके पास कृपाण था। अमृतसर एयरपोर्ट डायरेक्टर वेके सेठ ने इस बारे में कहा था कि- सिविल एविएशन डीजी द्वारा हाल ही में जारी गाइडलाइंस के मुताबिक ड्यूटी पर कोई कर्मचारी कृपाण धारण नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन गाइडलाइंस का पालन सभी को करना होगा।

शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने सरकार के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे सिखों के अधिकार पर हमला बताया था। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चिट्ठी लिखकर इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की थी।

Scroll to Top