ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में राजनीति मत लाओ: सुप्रीम कोर्ट की नसीहत

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का राजनीतिकरण न करने की नसीहत दी है। दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है, जिनमें से एक को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के पिता ने दायर किया था। जस्टिस अजय रस्तोगी और अभय ओका की बेंच ने कहा, ‘हमारे लिए सभी पक्ष बराबर हैं। हमारी राय है कि ऐसे मामलों में राजनीतिक दलों के लिए कोई जगह नहीं है। यह मायने नहीं रखता है कि कौन किस दल का है। इस अदालत के दरवाजे किसी के लिए भी हर वक्त खुले हैं, लेकिन मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।’

मई के आखिरी सप्ताह में पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला पर हमला हुआ था। उन पर बदमाशों ने घेरकर फायरिंग की थी और ताबड़तोड़ गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी आरोपी बनाया है और फिलहाल हिरासत में ले रखा है। सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस के नेता भी थे, जिनकी सुरक्षा अन्य 400 लोगों के साथ ही वापस ले लिया गया था। इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग वाली एक अर्जी भाजपा के नेता जगजीत सिंह की ओर से भी दायर की गई थी। इसके अलावा बिश्नोई के पिता लविंदर सिंह ने भी अर्जी दी थी।

कोर्ट ने कहा, मामले का राजनीतिकरण क्यों कर रहे हो

अर्जी की सुनवाई करते हुए बेंच ने कहा, ‘पंजाब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आप इसका राजनीतिकरण क्यों कर रहे हैं।’ पंजाब सरकार की ओर से पेश सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या और फिरौती के 57 मामले दर्ज हैं। इसके बाद भी उसके पिता ने पंजाब पुलिस को मिले अरेस्ट वॉरंट को चैलेंज दिया है। सिंघवी ने कहा, ‘हमारे पास यह जानकारी है कि वह इंटरनेशनल शूटर्स के टच में था ताकि सिंगर की हत्या कराई जा सके। इसलिए हम मामले की जांच के लिए उसे हिरासत में रखना चाहते हैं। अब उनका कहना है कि उन्हें अरेस्ट वॉरंट पर हिरासत में नहीं लिया जा सकता।’

लॉरेंस के पिता ने जताया एनकाउंटर का डर

लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने अपनी अर्जी में कहा कि मेरे बेटे को हिरासत में खतरा है और पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। लविंदर सिंह ने अदालत में कहा कि मेरे बेटे की सुरक्षा को खतरा है। हमें पता लगा है कि उसे अमृतसर ले जाया जा रहा है। अदालत को उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Scroll to Top