ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में कितने किरदार, कनाडा से तिहाड़ जेल तक जुड़े साजिश के तार

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या  की साजिश के तार कनाडा से लेकर दिल्ली की तिहाड़ जेल तक जुड़ते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शक है सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल से जुड़ी हो सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर सोमवार को एचटी को इस बारे में जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि तिहाड़ जेल से एक फोन नंबर का पता चला है। कुछ दिन पहले एक अपराधी मोहम्मद शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। गोल्डी बराड़ ने ही मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसके बाद पुलिस को इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी हाथ होने का शक है, क्योंकि बराड़ जेल में बंद गैंगस्टर का करीबी साथी है।

काला जठेड़ी से हो रही पूछताछ

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस गैंगस्टर काला जठेड़ी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। हम एक अन्य गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पुलिस रिमांड लेने की भी कोशिश कर रहे हैं, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर हम बड़े पैमाने पर गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इन गैंगस्टरों ने बाहर से मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

उत्तर भारत के बड़े गैंगस्टरों में से एक लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिश्नोई के करीबी संपत नेहरा को 2018 में फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली का गैंगस्टर काला जठेड़ी भी बिश्नोई के करीबी सहयोगियों में से एक है। पिछले साल गिरफ्तारी तक जठेड़ी दिल्ली में मोस्ट वांटेड व्यक्ति था।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए मूसेवाला की अज्ञात लोगों द्वारा रविवार शाम को पंजाब के मानसा में बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा 424 अन्य लोगों के साथ उनकी सुरक्षा में कटौती के एक दिन बाद हुई। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के 30 खाली कारतूस बरामद हुए हैं।

 

Scroll to Top