ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सियासत में अब एंट्री लेंगी ‘चौधरी परिवार’ की बहू?

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव-2024  से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. जहां एक ओर राजनीतिक दलों में कुनबा बढ़ाने की तैयारी तेज है तो वहीं नए चेहरे भी इन्ट्रोड्यूस होने के लिए तैयार हैं. इसी बीच हाल ही में खबर सामने आई थी कि चौधरी परिवार की बहू व राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जंयत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी भी उत्तर प्रदेश की सियासत में एंट्री कर सकती है और 2024 के लोकसभा चुनाव में हाथ अजमा सकती हैं

रविवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी यूपी के मेरठ जिले में एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आई खिलाड़ी किरण बालियान से मिलने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने खिलाड़ी से मुलाकात करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की योजना पर चर्चा की. उनकी पत्नी चारू के चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि, फिलहाल अभी उनको चुनाव लड़ाने को लेकर कोई योजना नहीं है 

Scroll to Top