लखनऊ : (मानवीय सोच) सिविल अस्पताल में तड़प रहे घायलों का इलाज नहीं किया गया। घायलों के साथ गई पुलिस ने सारे प्रपत्र दिखाए लेकिन डॉक्टरों ने खामियां बताकर वापस कर दिया। घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मोहनलालगंज के इमलिहाखेडा गांव में मंदिर परिसर में जुआ खेलने से मना करने पर जुआरियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित व रघुबीर पर लाठी व ईंट से हमला कर सर फोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था जहां से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
