लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन डिफाल्टर चीनी मिलों ने अभी तक पेराई सत्र 2022-23 का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है, उनके विरुद्ध वसूली प्रमाण-पत्र जारी करते हुए गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित कराया जाये। इस सख्ती के बाद बजाज समूह ने एकमुश्त 1,371 करोड़ रुपये की धनराशि अपनी चीनी मिलों से संबद्ध किसानों के खातों में बीते 24 घंटों में भेज दिया है। गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
इसका अनुपालन नहीं करने पर चीनी मिलों को वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने की संस्तुति भेजने को कहा गया है। चीनी मिलों पर पैनी निगाह रखते हुए टैगिंग आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। बता दें कि प्रदेश के 37 जिलों में गठित 3,201 महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अब तक विभिन्न नव विकसित गन्ना प्रजातियों के उत्पादित 29.50 करोड़ सीडलिंग का वितरण कर गन्ना बीज एवं प्रजाति बदलाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
