लखनऊ : (मानवीय सोच) सीएम योगी आदित्यानाथ से सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की। राजभर ने भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इसका प्रस्ताव जल्द दिल्ली भेजा जाएगा।
रविवार को सुभासपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हुई थी। गृह मंत्री अमित शाह और ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। NDA में शामिल होने के बाद ओम प्रकाश राजभर पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
वहीं, राजभर ने कहा था कि वह सेवा का विभाग चाहते हैं। ऐसे विभाग में काम करना चाहते हैं, जिसमें वह लोगों की सेवा कर सकें, उनके आंसू पूछ सकें। वह समाज कल्याण विभाग में दिव्यांगों के लिए काम करना चाहते हैं इसलिए उनकी इच्छा है कि ऐसा ही विभाग उन्हें मिले।
