उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) योगी सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को तोहफा देने जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यकर्मियों को दिवाली गिफ्ट देने का ऐलान किया है. सूबे के मुखिया ने ट्विटर (एक्स) पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा
