ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी का दावा, चार दशक बाद सत्ताधारी दल को मिलेगा विधान परिषद में प्रचंड बहुमत

गोरखपुर  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार दशक बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सत्ताधारी दल को प्रचंड बहुमत मिलेगा। स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्रों से विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 9 पर भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 27 सीटों में भी ज्यादातर पर भाजपा की ही जीत होगी। विधानसभा के साथ विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत होने से सरकार लोक कल्याण के कार्यक्रमों, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन, युवाओं के रोजगार, अन्नदाता किसानों एवं श्रमिकों के हित में और भी बेहतर काम करने में सक्षम होगी।

सीएम योगी ने शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे नगर निगम में बनाए गए बूथ पर बतौर गोरखपुर शहर विधायक वोट डालने के बाद यह बात कही। योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में 2017 की भांति 2022 में भी भाजपा ने दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई है। चार दशक बाद ऐसी स्थिति आएगी जब सत्ताधारी दल विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत हासिल करेगा।

विधान परिषद में लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को अवरुद्ध करती थी सपा

योगी ने कहा कि 2017 में विधान परिषद में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। नकारात्मक भूमिका से समाजवादी पार्टी विकास व लोककल्याणकारी कार्यक्रमों को अवरुद्ध करती थी। इस चुनाव के बाद हमें विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत हासिल हो जाएगा और लोक कल्याणकारी कार्यक्रम व विकास के कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे।

Scroll to Top