ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी का बड़ा फैसला : हर जिले में महिला थाना के अलावा एक और महिला थानाध्यक्ष

लखनऊ : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद और शारदीय नवरात्र से पहले महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण एलान किया। उन्होंने सोमवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हर जिले में महिला थाना के अलावा एक अन्य थाने के प्रभारी का पद महिला के लिए आरक्षित करने की व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर थाना, सर्किल, जिला, रेंज और जोन सरकार के सीधी निगरानी में है। कहीं पर लापवाही मिली तो संबंधित पुलिस कर्मी का पद भी जाएगा और सेवा भी समाप्त होगी ।

प्रदेश के कई जिलों में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं से नाराज मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए एक दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस के कप्तान, वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को जमकर फटकार लगाई। उनसे घटनाओं के संबंध में की गई कार्रवाई की धीमी प्रगति पर जवाब भी मांगा। मुख्यमंत्री ने अंबेडकर नगर, हाथरस, चंदौली, ललितपुर, कासगंज, बलरामपुर, महोबा, महराजगंज, अयोध्या, चित्रकूट, झांसी, सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तानों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए। 

 

Scroll to Top