ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी की अपील : नौ अगस्त से शुरू होगा मेरी माटी-मेरा देश अभियान

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वन्दन’ के संदेश के साथ ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तर प्रदेश वासी को सहभागी बनना चाहिए।

09 से 15 अगस्त तक की अवधि के इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों में शिलाफ़लकम का लोकार्पण हो। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तय किए गए ‘पंच प्रण’ के प्रति हर प्रदेशवासी संकल्पबद्ध हो। वसुधा वंदन करते हुए पौधरोपण किया जाए। वीरों के वंदन के भाव के साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाए। ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अपने देश, अपनी मातृभूमि के लिए श्रद्धा, आदर एवं सराबोर हो जाने जैसे अपनेपन के भाव से प्रेरित है।

Scroll to Top