मध्यप्रदेश : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। भाजपा की ओर से घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एसपी सिंह बघेल का भी नाम है।
