प्रयागराज : (मानवीय सोच) उतरांव थाने के पुलिसकर्मियों की बर्बरता का शिकार चारों बहनें मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिलीं। उन्होंने उतरांव पुलिस पर निर्वस्त्र कर पिटाई करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री उन्हें भरोसा दिया है कि जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
मामला उतरांव के बसगीत बाजार निवासी चार बहनें मां और भाई के साथ सोमवार को कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचीं थीं।मंगलवार को चारों बहनें लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचीं। पीड़ित युवतियों के मुताबिक सुुबह करीब साढे़ नौ बजे उनकी मुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से उनकी बात सुनीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
