उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) लाउड स्पीकर हटाओ अभियान की शुरुआत दोबारा की जाएगी. इसके लिए जिलाधिकारी के साथ ही एसएसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान इस बात के निर्देश दिए हैं जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहार से पहले प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की है इस बैठक में आने वाले त्योहार नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयदशमी, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा को लेकर व्यवस्थाओं की चर्ची की
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम और एसपी को ब्रीफ किया है कि धर्मस्थलों पर अनावश्यक रूप से लगे लाउडस्पीकर उतार लिए गए थे, लेकिन कुछ क्षेत्रों में फिर से लाउडस्पीकर लग गए हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए लाउडस्पीकर की ध्वनि को पहले की तरह नियंत्रित कराया जाए
