अयोध्या : (मानवीय सोच) श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्राण-प्रतिष्ठा व मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. इसी बीच अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के लोगों के लिए एक और बड़ा एलान कर दिया है औऱ अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से लक्ष्मण पथ के निर्माण को लेकर घोषणा कर दी है. इसके बाद से साधु-संतों व अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को सबसे सुंदर नगरी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक-एक कदम आगे बढ़ रही है. अयोध्या को एक नई पहचान दिलाने के लिए यहां पर लगातार विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं तो वहीं धार्मिक नगरी को उसके असली स्वरूप के अनरूप सजाया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. 22 जनवरी को रामलला अपने भवन में विराजमान भी हो जाएंगे.
