ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी ने किसानों से की मुलाकात, बोले- दिया जाएगा उचित मुआवजा

गोरखपुर : (मानवीय सोच)  सीएम योगी आदित्यनाथ ने जंगल कौड़िया से जगदीशपुर रिंग रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीनों का उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है। रविवार को प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने सीएम से मिलकर कम मुआवजा मिलने की शिकायत दर्ज कराई। सीएम ने डीएम कृष्णा करुणेश को निर्देश दिए कि सड़क की जमीन को सड़क की दर एवं कृषि योग्य जमीनों का वर्तमान दर से मुआवजा तय करते हुए उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि रिंग रोड निर्माण में जिन किसानों के मकान पड़ रहे हैं, उनके मकान का मुआवजा नए रेट से उपलब्ध कराएं, ताकि वे उससे कोई दूसरा आवास बना सकें। सीएम से मिलने के बाद किसान गदगद नजर आए।

जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए कोनी से लेकर जंगल कौड़िया तक कुल 26 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। एनएचएआई ओर से इसका कम मुआवजा दिया जा रहा है। इस वजह से किसानों ने सहमति पत्र नहीं जमा कराया है।

हालांकि किसान उचित मुआवजा पाने के लिए आर्बिट्रेशन दाखिल कर रहे हैं। किसानों ने पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह से सीएम से मिलवाने काे कहा। विधायक ने 10 किसानों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के लिए सीएम से अनुमति ली।

Scroll to Top