सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

उत्तर प्रदेश   (मानवीय सोच)   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. इससे पहले वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिले थे. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. बता दें कि दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी दिल्ली में तमाम बड़े नेताओं से औपचारिक मुलाकात कर रहे हैं. सीएम योगी दोनों डिप्टी सीएम के साथ गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *