ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने टॉपर्स से पूछा-लाइब्रेरी जाते हैं कॉम्प्टीशन के लिए अपडेट रहना जरूरी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉप 10 टॉपर्स को सम्‍मानित करने के साथ ही उनसे संवाद भी किया। लखनऊ स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने छात्रों, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य-शिक्षकों से खुलकर बात की। उन्‍होंने पठन-पाठन, कक्षाओं आदि के बारे में सबसे विस्‍तार से बात की। इस दौरान उन्‍होंने कुछ टापरों से पूछा कि आप लाइब्रेरी जाते हैं या नहीं?, अखबार पढ़ते हैं या नहीं? लाइब्रेरी और अखबार पढ़ने के सवाल पर छात्रों की ओर से जवाब नहीं आया तो सीएम योगी ने उन्‍हें इसके महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होंने कहा कि कॉम्‍प्‍टीशन में सफलता के लिए अपडेट रहना जरूरी है।

उन्‍होंने कहा कि अखबार में सिर्फ स्‍वयं से सम्‍बन्धित ही नहीं पूरी न्‍यूज को पढ़ना चाहिए। अखबार का सम्‍पादकीय पृष्‍ठ बहुत सारी जानकारियों का खजाना होता है। देश-दुनिया की बहुत सारी जानकारियां आपको मिलेंगी। देश के प्रमुख चिंतकों, लेखकों, विद्वानों और राजनेताओं के आर्टिकल होते हैं। उनसे आपका सामान्‍य ज्ञान बहुत अच्‍छा हो जाएगा। अखबार आपको हमेशा अपडेट करेगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद आप ग्रेजुएशन में प्रवेश कर गए। आप कॉम्प्टीशन की तैयारी करेंगे। खुद को अपडेट रखने की जरूरत है।

सीएम योगी ने एक-एक कर सभी टापर्स से उनकी आगे की योजना के बारे में पूछा। सीएम ने कहा कि अपनी तैयारी और सफलता के बारे में आत्‍मविश्‍वास होना चाहिए। हिम्‍मत नहीं हारनी चाहिए। कल से शुरू होने जा रही जेईई मेन की परीक्षा में बैठने जा रहे अभ्‍यर्थियों से सीएम योगी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कोचिंग की ‘अभ्‍युदय’ योजना के बारे में पूछा। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को लाइब्रेरी नियमित रूप से जाना चाहिए। अखबार नियमित रूप से पढ़ना चाहिए। उन्‍होंने बताया कि यूपी सरकार ने एनडीए, नीट, आईआईटी-जेईई या अन्‍य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘अभ्‍युदय’ कोचिंग की व्‍यवस्‍था की है। इसका संचालन वे लोग कर रहे हैं जो उस प्रतियोगिता को पहले पास कर चुके हैं। जैसे जिले में तैनात आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस, डॉक्‍टर, इंजीनियर आदि। वर्चुअल क्‍लासेस भी चलती हैं। उन्‍हें कोई भी देख सकता है। फिजिकल क्‍लासेस के लिए एक प्रतियोगिता होती है लेकिन वर्चुअल क्‍लासेस तो कहीं से भी देख सकते हैं।

परिश्रम का कोई विकल्‍प नहीं होता
सीएम योगी ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। जितना परिश्रम करेंगे, परिणाम उतना ही अच्छा आएगा। परिश्रम सकारात्मक और सार्थक दिशा में होना चाहिए। सफल वह होता है जो छोटी-छोटी गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ता जाता है। विफल वही होता है जो जानने के बाद भी गलतियों की तरफ ध्यान नहीं देता है।

हर शिक्षण संस्‍थान इन योजनाओें की रखे जानकारी
हर शिक्षण संस्थान को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही संस्थानों का दायित्व बनता है कि ऐसी लाभकारी योजनाओं से छात्र-छात्राओं को अवश्य अवगत कराएं।

 

Scroll to Top