ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने दिए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के निर्देश, फतेहपुर के डीपीओ पर हो सकती है कार्रवाई

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद फतेहपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। शासन ने जांच निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार को सौंपी है। निदेशक को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को एक हफ्ते में देना है।

फतेहपुर के डीपीओ राजीव सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत केन्द्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी।  राजीव सिंह पर पैसे के लेनदेन का आरोप लगा है। हथगाम की एक मुख्य सेविका से उनकी बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। कौशल किशोर के अलावा उनकी शिकायत उनके चालक रामगोपाल व मुख्य सेविका ने भी महिला आयोग में की थी।

हथगाम की मुख्य सेविका के साथ उनकी जो बातचीत वायरल हुई है, उसमें वह लम्बित भुगतानों को जारी करने के लिए 20-20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। उन पर आरोप है कि वह देर रात तक कार्यालय में बैठते हैं और बिना वजह महिला कर्मचारियों को बदनीयत से बुलाते हैं। राजीव सिंह इससे पहले भदोही में डीपीओ थे और वहां भी एक मुख्य सेविका के आरोपों के बाद ही उन्हें हटाया गया है।

मुख्य सेविका के पति ने पाक बार्डर से की शिकायत

मुख्य सेविका के पति रंजीत कनौजिया 93वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल दांतीवाड़ा-गुजरात में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। उन्होंने निदेशक को पत्र लिख कर अपनी पत्नी के उत्पीड़न की शिकायत की है और कहा है कि उनकी पत्नी के वेतन व एरियर आदि के देयकों का भुगतान जानबूझ कर डीपीओ नहीं कर रहे हैं। वह सीमा पर तैनात है, इसलिए पत्र से इसकी शिकायत कर रहे हैं।

 

Scroll to Top