ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने दिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश, 1500 के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी में दिन पर दिन बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए सीएम योगी ने चिंता जताई है। सीएम योगी ने इस पर काबू पाने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। रविववार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ अफसरों को कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि एनसीआर के जिलों व लखनऊ में लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का बारे में बच्चों को जागरूक भी किया जाए।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से यूपी में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। चौथी लहर को लेकर सभी टीमें अलर्ट मोड पर जमीनी स्‍तर पर मोर्चा संभालें हुईं हैं। गांव और शहरी क्षेत्रों में तेजी से टेस्टिंग और टीकाकरण करने के निर्देश दिए। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कुल 1587 एक्टिव केसों की पुष्टि हुई। प्रदेश में 99 फीसदी लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जा रही है।

चार जिलों में अलर्ट जारी, टेस्टिंग को बढ़ाने के सीएम ने दिए निर्देश

सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। पिछले दो हफ्तों से एनसीआर के जिले नोएडा और गाजियाबाद में केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 269 नए केस की पुष्टि हुई है। जिसमें नोएडा में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केसों की पुष्टि हुई। इन चार जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया को अनिवार्य करें। प्रदेश में कम से कम डेढ़ लाख कोविड टेस्ट किए जाएं। पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों का सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग का काम लगातार किया जाए।

यूपी में अब तक 11 करोड़ 14 लाख से अधिक किए गए कोविड टेस्ट

यूपी में अब तक 11 करोड़ 14 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि कोविड टीके की 31 करोड़ 49 लाख डोज दी जा चुकी है। 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी चुकी है, जबकि 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.33 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक  और 66.84 प्रतिशत से किशोरों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को और तेज किए जाने की जरूरत है।

Scroll to Top