लखनऊ : (मानवीय सोच) विधानसभा में सीएम योगी आदित्यानाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग चांदी के चम्मच में खाने के आदी हैं और जो लोग चांदी के चम्मच में खाने के आदी होते हैं वो गरीब, किसान, दलित की पीड़ा को क्या समझेंगे? उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है।
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अपनी विफलता को छुपाने के लिए, अब गरीबों को जो सरकारी आयुष्मान के कारण सुविधा मिल रही है वो नहीं दिखाई दे रही है। हमें विरासत में एक जर्जर व्यवस्था मिली थी उसे ठीक करने में समय तो लगता है। योगी ने विपक्ष पर तंज कसा कि 2024 में आपका खाता भी नहीं खुलने वाला है। 24 में फिर से डबल इंजन की सरकार आने वाले है। शिवपाल जी मैं कह रहा हूं आपके पास भी मौका है आपना रास्ता चुन लीजिए।
